RBSE Topper Marksheet: धौलपुर की बेटी काव्या ने राजस्थान बोर्ड 12वीं में किया टॉप, मार्कशीट देख आप भी कहेंगे...गजब!
RBSE Topper Marksheet: धौलपुर की काव्या उपाध्याय ने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में 96% अंक प्राप्त कर टॉप किया है. उसकी मार्कशीट देख हर कोई हैरान है.
ADVERTISEMENT

RBSE Topper Marksheet: अगर इंसान किसी काम को करने का ठान लें तो वो हर स्थिति में उस काम को कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजस्थान के धौलपुर की काव्या उपाध्याय ने. काव्या ने निरंतर मेहनत, लग्न और अथक प्रयास से अपने पूरे परिवार के साथ ही जिले का नाम रौशन किया है. राजस्थान बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम में काव्या को 96% अंक मिला, जिसके बाद से ही उसके पूरे परिवार सहित इलाके में जश्न का माहौल है.
यहां देखें काव्या का सब्जेक्ट वाइज नंबर
काव्या उपाध्याय को 500 में से 480 नंबर मिले है. आइए जानते है काव्या का सब्जेक्ट वाइज नंबर:
- रसायन विज्ञान(Chemistry) 100
- भौतिकी (Physics) 99
- जीव विज्ञान (Biology) 97
- अंग्रेजी (English) 95
- हिंदी (Hindi) 89
क्या है काव्या उपाध्याय का सपना?
काव्या ने 12वीं में साइंस स्ट्रीम में बायोलॉजी से पास किया है. काव्या का सपना है कि वो एक सक्सेसफुल डॉक्टर बनें. काव्या डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है. इन्होंने अपनी ओर से आगे की तैयारी शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें...
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
काव्या उपाध्याय ने ये जो मकाम हासिल किया है उसका पूरा श्रेय माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है. उनके लगातार और सही मार्गदर्शन और काव्या के अथक प्रयास के कारण ही वो आज 96% अंक हासिल कर पाई है. उन्होंने इस सफलता को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है.
यहां देखें काव्या का मार्कशीट:
