Gold-Silver Price: लंबे समय बाद औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का रेट
24 जून 2025 को सोना हुआ सस्ता और चांदी की कीमतों में हलचल दिखी. जानिए आज के गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट और पिछले दिनों के ट्रेंड का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

भारतीय बाजार में मंगलवार, 24 जून 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. लंबे समय बाद चांदी में भी काफी नरमी देखने को मिला है. चांदी का भाव 1 लाख 9 हजार रुपए से ऊपर पहुंचने के बाद अचानक 1 लाख 5800 पर आ गया. वहीं सोने का भाव 2000 रुपए तक नीचे आ चुका है.
सोने-चांदी के भाव में यह गिरावट ज्वैलरी खरीदारों के लिए राहत भरी है. वहीं निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. ईरान-इजराइल वार के बीच सोने के कीमतों में उछाल देखा गया. अब दोनों देशों के बीच सीज फायर की बात सामने आते ही भाव औंधे मुंह गिरा है.
ध्यान देने वाली बात है कि 22 अप्रैल को सोना 1 लाख के ऐतिहासिक आंकड़े को छू चुका है. माना जा रहा था कि सोना 1 लाख पार कर जाएगा. हालांकि ऐसा होता दिख नहीं रहा है. वहीं चांदी 109400 के हिस्टोरिकल प्वाइंट्स को छू चुकी है. चांदी का ये अब तक का उच्चतम स्तर है. मंगलवार को ऑल टाइम हाई प्राइस के मुकाबले चांदी 3500 रुपए से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.
यह भी पढ़ें...
Gold Price Today (24 जून 2025)
सोना प्रति 10 ग्राम | रेट |
24 कैरेट | 97288 |
23 कैरेट | 96898 |
22 कैरेट | 89226 |
18 कैरेट | 72966 |
20-24 जून के बीच गोल्ड-सिल्वर प्राइस ट्रेंड
तरीख | सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम | चांदी 999 प्रति किलो |
20 जून | 98691 | 106775 |
21-22 जून | अवकाश | अवकाश |
23 जून | 99348 | 107063 |
24 जून | 97288 | 105898 |
निष्कर्ष:
सोना लगातार महंगा होकर अब अचानक सस्ता हुआ है. चांदी के रेट में भी हलचल देखी जा रही है. निवेशकों और खरीदारों के लिए यह फैसला लेने का अहम वक्त है.
यह भी पढ़ें: