Gold Silver Price update: भारत-पाकिस्तान सीज फायर के बाद सोने का भाव हुआ धड़ाम, इतना गिर गया रेट
gold rate falls after india Pakistan truce : भारत-पाकिस्तान सीजफायर की खबर के बाद सोने की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई. जानिए आज का गोल्ड और सिल्वर रेट, क्या अब और सस्ता होगा सोना?
ADVERTISEMENT

भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच बीते कारोबारी सप्ताह में सोने के भाव में उछाल देखा गया. कारोबारी सप्ताह बंद होते-हाते शुक्रवार की शाम तक सोने के भाव में थोड़ी नरमी आई. इधर 12 मई दिन सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव ने होश उड़ा दिए. भारत पाकिस्तान टेंशन खत्म होते ही सोने के भाव ने खरीदारों को खुशखबरी दे दी. वहीं चांदी के भाव में थोड़ी मजबूती देखी गई.
सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 2000 रुपए नीचे गिरकर 94393 रुपए पर पहुंच गया. वहीं चांदी का भाव थोड़ा ऊपर चढ़कर 95726 से बढ़कर 95917 रुपए प्रति किलो हो गया.
उच्चतम रेट से इतना सस्ता हो गया सोना
22 अप्रैल को सोना अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर 1 लाख को छू गया था. इसके बाद 13 दिनों में सोने का भाव 6266 रुपए तक गिर गया. पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच सोने के भाव में उछाल देखा गया. हालांकि 12 मई तक आते-आते सोने के भाव में फिर बड़ी गिरावट देखी गई. 12 मई तक सोना उच्चतम स्तर से 5,700 रुपए तक सस्ता हो चुका है.
यह भी पढ़ें...
यहां देखें लेटेस्ट रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 94393 रुपए, 23 कैरेट का रेट 94015 रुपए, 22 कैरेट का रेट 86464 रुपए, 18 कैरेट का भाव 70795 रुपए, 14 कैरेट का रेट 5520 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं चांदी का व्यापार 95917 रुपए प्रति किलो पर हुआ.
अलग-अलग शहरों में ये है भाव
शहर | 24 कैरेट सोने का भाव |
दिल्ली | 99760 रुपए |
लखनऊ | 99760 रुपए |
जयपुर | 99760 रुपए |
पटना | 99660 रुपए |
कोलकाता | 99000 रुपए |
चेन्नई | 99610 रुपए |
यह भी पढ़ें:
Gold Silver Price update: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच गिर गया सोने का भाव, इतना हो गया सस्ता